नए अवतार में नया तूफान लेकर वापसी करने को तैयार है Yamaha RX 100, देगी 75kmpl तक का माइलेज

By Ankit sing

Published on:

Yamaha RX 100

90 के दशक में लाखों बाइकर्स के दिलों पर राज करने वाली Yamaha RX 100 के चाहनेवालों के लिए एक शानदार खबर है। दरअसल, 90s की ये आइकॉनिक बाइक नए अवतार में वापसी करने जा रही है। कंपनी ने इसे अपडेट कर एक नए अंदाज में लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। कुल मिलाकर ये बाइक दमदार इंजन, स्टाइलिश लुक और शानदार परफॉर्मेंस के साथ एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। तो आइए जानते हैं इसके लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में

90 के दशक की शान थी Yamaha RX 100

आपको बता दें कि Yamaha RX 100 अपने जमाने में युवाओं की पहली पसंद थी। इसकी तेज रफ्तार, पावरफुल इंजन और ज़बरदस्त आवाज इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाते थे। चाहे कॉलेज जाने वाले लड़के हों या बाइक लवर्स, सभी इसके दीवाने थे। ऐसे में अब एक बार फिर ये बाइक नए अवातर और नए अंदाज में लोगों की धड़कनें बढ़ाने के लिए तैयार है।

कब होगी लॉन्च?

हालांकि, कंपनी ने अब तक Yamaha RX 100 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि Yamaha RX 100 साल 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। कंपनी इसे नए डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स के साथ पेश करेगी।

कितनी होगी कीमत?

बता दें कि Yamaha RX 100 की कीमत को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमान है कि नई Yamaha RX 100 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.40 लाख के आसपास हो सकती है। इस प्राइस रेंज में ये किलर बाइक Royal Enfield और Jawa जैसी बाइक्स को टक्कर दे सकती है।

Ankit sing