Maruti Baleno 2025 Discount & Offer: Maruti Suzuki अपनी सबसे पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Maruti Baleno 2025 पर शानदार बचत के ऑफर लेकर आई है। अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है। शानदार फीचर्स, दमदार माइलेज और आकर्षक डिजाइन के साथ अब इस कार को खरीदना और भी आसान हो गया है। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स, कीमत और ऑफर्स के बारे में।
57 हजार के डिस्काउंट का उठाएं लाभ
दोस्तों, फीचर्स की बात करें तो Maruti Baleno 2025 में आपको प्रीमियम सेगमेंट के कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं, जो इसे अपनी कैटेगरी में खास बनाते हैं। अब अगर कीमत के बारे में देखें तो इस बार कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बंपर डिस्काउंट ऑफर किया है। इस बार Maruti Suzuki ने Baleno के सभी AMT वेरिएंट्स पर 57,000 रुपए तक की छूट देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, फाइनेंस ऑप्शन के तहत आप इसे बेहद किफायती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। यदि आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें और आज ही बुकिंग कराएं।
CNG में भी उपलब्ध Maruti Baleno
अब अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो Maruti Baleno 2025 दमदार इंजन के साथ आती है। इसमें आपको एक 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83bhp की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा, इसमें दूसरा ऑप्शन 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन का है, जो 90bhp तक की पावर देता है। इच्छुक ग्राहक CNG वेरिएंट भी चुन सकते हैं, जिसमें यही डुअलजेट इंजन मौजूद है। CNG मोड में यह कार 78ps की पावर और 99Nm का टॉर्क देने में सक्षम है। यह वेरिएंट बढ़िया माइलेज के लिए जाना जाता है और आपकी जेब पर हल्का पड़ता है।
दनादन फीचर्स वाला इंटीरियर
अगर इंटीरियर की बात करें तो Maruti Baleno 2025 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम फील देते हैं। इस कार में आपको 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को वायरलेस तरीके से सपोर्ट करता है। इसके अलावा, कार में 360 डिग्री कैमरा, प्रीमियम फिनिश के साथ ARKAMYS साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स शामिल हैं, जो इसे सेगमेंट में सबसे आगे रखते हैं।

इतनी है कीमत
अगर कीमत की बात करें तो Maruti Baleno 2025 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 12 लाख रुपए तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Tata Altroz, Hyundai i20 और Toyota Glanza जैसी कारों से होता है।
अस्वीकरण: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखी गई है। Maruti Baleno 2025 के फीचर्स, कीमतें, और ऑफर्स स्थान या राज्य के हिसाब से अलग हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी मारुति शोरूम से संपर्क करें।
यह भी पढ़े>