500km की रेंज देती है Mahindra XUV400 EV, शानदार लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ करती है सभी को दीवाना

By Ankit sing

Published on:

Mahindra XUV400 EV

आजकल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। लोग पेट्रोल-डीजल की झंझट से बचने और पैसे बचाने के लिए इलेक्ट्रिक कारों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। अगर आप भी एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस और अच्छी रेंज ऑफर करे, तो Mahindra XUV400 EV आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। इस कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं। आइए, इसकी खासियतों और कीमत के बारे में जानते हैं।

स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स

आपको बता दें कि Mahindra XUV400 EV में आपको मॉर्डन और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है। इसके फ्रंट में ऑल LED लाइट सेटअप दिया गया है, जिससे इसकी लुक काफी आकर्षक लगती है। अंदर की बात करें तो 7 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का ऑप्शन दिया गया है।

इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक कार में पुश बटन स्टार्ट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन) और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स दिए गए हैं, जो इसे और सुरक्षित बनाते हैं।

बैटरी और दमदार रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी का चुनाव कर सकते हैं।बता देंं कि इसका 34.5kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 375 किलोमीटर तक की रेंज देता है। वहीं 39.4kWh बैटरी पैक 456 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है, जो लंबी यात्रा के लिए बेहतर ऑप्शन है।

वहीं इस इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग को आसान बनाने के लिए इसमें दो चार्जिंग ऑप्शन मिलते हैं। इसमें सबसे पहले 50kW DC फास्ट चार्जर है, जो सिर्फ 50 मिनट में 0-80% तक बैटरी चार्ज कर देता है। इसके अलावा इसके AC चार्जर की मदद से बैटरी को करीब 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

    कीमत और वेरिएंट्स

    आपको बता दें कि Mahindra XUV400 EV की कीमत इसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV बनाती है। भारत में इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹15.49 लाख (एक्स-शोरूम) जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹19.39 लाख (एक्स-शोरूम) है।

    Ankit sing