किलर लुक और 250km की रेंज के साथ Avenger का नामोनिशान मिटाने आई है भारत की पहली क्रूजर इलेक्ट्रिक बाइक Komaki Ranger

By Ankit sing

Published on:

Komaki Ranger

भारतीय मार्केट में क्रूजर बाइक्स को काफई पसंद किया जाता है। यही कारण है कि लोग Royal Enfield की बाइक्स पर जान लुटाते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रूजर बाइक्स के दीवाने हैं, लेकिन पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो ये खबर आपको खुश करने वाली है। दरअसल, Komaki ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Komaki Ranger लॉन्च कर दी है। ये इलेक्ट्रिक बाइक दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के साथ आती है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके फीचर्स, बैटरी रेंज और कीमत के बारे में –

शानदार फीचर्स से है लैस

आपको बता दें कि Komaki Ranger इलेक्ट्रिक बाइक में आपको 7-इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है, जो इसे एक मॉडर्न लुक देती है। इसके अलावा इसमें फ्लैट टाइप फुटरेस्ट और साइड स्टैंड सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो राइडिंग को और भी आरामदायक बनाते हैं।

वहीं इसकी राइडिंग भी सुपर स्मूथ है। इसके लिए इसमें टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और प्रीलोड एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन दिया गया है, जिससे सड़क पर झटकों का असर कम हो जाता है। वहीं डिस्क ब्रेक, फ्रंट लेग गार्ड और यूएसबी चार्जिंग सॉकेट जैसे फीचर्स इसे एक परफेक्ट पैकेज बनाते हैं।

दमदार बैटरी और लंबी रेंज

अगर आप एक लॉन्ग रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, तो Komaki Ranger आपके लिए परफेक्ट विकल्प बन सकती है। इसमें 4.5kWh की लिथियम आयन बैटरी और 5kW का पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इसकी मदद से एक बार चार्ज करने पर ये इलेक्ट्रिक बाइक 200-250 किलोमीटर तक चल सकती है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा तक जा सकती है, जो हाईवे और सिटी दोनों के लिए बेस्ट है। आपको बता दें कि इसे फुल चार्ज होने में सिर्फ 4-5 घंटे लगते हैं, जो बेहद कमाल है।

कीमत भी है बजट में

अब बात करें अगर Komaki Ranger इलेक्ट्रिक बाइक के कीमत की तो इसकी शुरुआती कीमत ₹1.69 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1.86 लाख तक जाती है। ऐसे में ये कीमत इसे बाकी इलेक्ट्रिक बाइक्स के मुकाबले एक बढ़िया और किफायती ऑप्शन बनाती है।

Ankit sing