नए अवतार में KTM के छक्के छुड़ाने आ रही है 2025 Yamaha MT-15, लुक देख हो जाएंगे दीवाने

By Ankit sing

Published on:

2025 Yamaha MT-15

Yamaha कंपनी अपने बेहतरीन स्पोर्टी लुक वाली बाइक्स के लिए जानी जाती है, जो लुक से परफॉर्मेंस तक में बेहद शानदार होती हैं। कंपनी की ऐसी हीं एक बेहतरीन बाइक है Yamaha MT-15, जो बीते कुछ सालों में लोगों के दिलों पर राज कर रही है। ऐसे में कंपनी ने अपनी इस मशहूर बाइक का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जो हर मामले में पहले से बेहतर है। ऐसे में अगर आप किफायती कीमत में एक बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक लेना चाहते हैं, तो 2025 Yamaha MT-15 आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है। तो आइए जानते हैं इसके लुुक, फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में –

2025 Yamaha MT-15 के फीचर्स

आपको बता दें कि Yamaha MT-15 का नया मॉडल अपने आकर्षक लुक्स और आधुनिक फीचर्स के साथ आता है। इसमें LED हेडलाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं इसका आक्रामक डिजाइन और हल्का वजन इसे शहर में चलाने के लिए बेहतरीन बनाता है।

इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस और पावर की बात करें अगर तो 2025 Yamaha MT-15 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 18.1 bhp की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी शामिल है। इसका मतलब है कि आपको स्मूथ और पावरफुल राइड का अनुभव मिलेगा। जहां तक माइलेज की बात है, Yamaha MT-15 लगभग 47.94 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

कीमत

कीमत की बात करें तो, भारत में Yamaha MT-15 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1,68,000 से शुरू होती है। वहीं अलग-अलग वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस के साथ, इसकी कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।

Ankit sing